रांची। झारखंड में मौसम का कहर शुरू हो गया है। प्रदेश में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। लू की वजह से प्रदेश का जन जीवन अस्त व्यस्त है। इधर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में गरमी का पारा फिलहाल गिरने वाला नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर आज से बारिश भी हो सकती है। झारखंड में बढ़ते तापमान का असर साफ नजर आने लगा है। कई जिलों में तापमान अब 42 के आंकड़े को पार कर रहा है। गर्म हवा ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि शाम में भी उमस और गर्माहट महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग ने इस बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक शहर का पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका जताई है। अगर ऐसा हुआ तो 2016 के बाद पहली बार अप्रैल में शहर का पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार जाएगा। 2016 अप्रैल में शहर का पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस आंका गया था।मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए है कि अभी इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने इतना जरूर कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।18 और 19 अप्रैल को लू चलेगी। 20 अप्रैल से बादल छाएंगे। 20 से लगातार चार दिन गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी। लेकिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद फिर गर्मी बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि हीटवेव के दौरान लोग घरों से निकलने से बचें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...