रांची। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद हमेशा सुर्खियों में रहती है। फिर चाहे घुड़सवारी हो, बयान हो या फिर ED का छापा…अब नया अंदाज उनकी एक्टिंग का भी दिखा है। अंबा प्रसाद ने अपना एक Music Video लांच किया है। इस एलबम में वो खुद ही सिंगर भी है और एक्ट्रेस भी। आज अंबा प्रसाद ने रांची के प्रेस क्लब में VIDEO को लांच किया।

एलबम का नाम दिया है ‘जिया हरसाय’… विधायक अंबा प्रसाद ने प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर ये गाना बनाया है। उसमें विधायक अंबा का नृत्य व संगीत दोनों है। अंबा प्रसाद ने कहा कि कहा कि उन्होंने महज 1 घंटे में इस गीत को रिकॉर्ड किया है जबकि 6 घंटे में सॉन्ग का वीडियो शूट किया गया है। अंबा प्रसाद ने कहा कि सरहुल का पर्व न सिर्फ आदिवासी समाज का पर्व है. बल्कि यह पर्व सभी के लिए है क्योंकि प्रकृति को सहेजना सभी का कर्तव्य है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि यह गीत एक हैप्पी सॉन्ग है और सभी को ये गीत पसंद आएगा. इस प्रेस वार्ता के बाद अंबा प्रसाद ईडी के दफ्तर जाएंगी। ईडी की दबिश पर पूछे गए सवाल पर अंबा ने कहा कि वो जन्म से ही संघर्ष कर रही है और इस वजह से वो संघर्ष से नहीं घबराती। वहीं उन्होंने कहा कि स्ट्रेस के बीच गीत संगीत मन को सुकून देता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...