Viral Video- होली तो मस्ती का त्योहार है, लेकिन ज्यादा मस्तीबाजी भी भारी पड़ जाती है। होली पर एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें चलती स्कूटी पर मस्तीबाजी कर रही एक लड़की के साथ कुछ पल में ही ऐसा हुआ, कि उसकी सारी मस्ती छू मंतर हो गयी। वीडियो में एक लड़की चलती स्कूटी पर खड़ी होकर होली खेल रही है। लेकिन थोड़ी ही देर में उसके साथ जो होता है उसे वो जिंदगी भर याद रखेगी।

लड़की अपने दोस्त के साथ बीच सड़क पर मस्ती कर रही है। दोनों एक स्कूटी पर सवार हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते नजर आ रहे हैं। तभी लड़की स्कूटी पर खड़ी हो जाती है और लड़का उस स्कूटी को चलाने लगता है। लड़की स्कूटी पर खड़ी होकर लड़के के गालों में गुलाल लगाने लगती है। लड़का थोड़ी दूर स्कूटी लेकर आगे बढ़ा ही था कि लड़की का संतुलन बिगड़ता है और वह स्कूटी से धड़ाम से नीचे गिर जाती है। लड़की को हल्की सी चोट भी आई है।

वीडियो को मधुर सिंह नाम के यूजर ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया और नोएडा ट्रैफिक पुलिस को टैग कर शिकायत की। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लगभग 2 लाख लोगों ने देखा और 4 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई और लोगों ने भी दोनों लड़के और लड़की पर कार्रवाई करने की बात कही। वीडियो पर जैसे ही नोएडा पुलिस की नजर वीडियो पर पड़ी। पुलिस ने स्टंट कर रहे कपल पर कार्रवाई करते हुए वाहन के खिलाफ 33000 का चालान काट दिया।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद मधुर की पोस्ट पर नीचे कमेंट करते हुए लिखा- “उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 33000/- रुपए) की कार्यवाही की गई है। यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001”

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...