वास्तु टिप्स: वास्तु शास्त्र में घर में काले घोड़े की नाल लगाना बेहद शुभ और मंगलकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे नजर दोष से मुक्ति मिलती है। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और जीवन में आने वाले सभी दुख-बाधाओं और कष्ट से मुक्ति मिलती है। घर में घोड़े की नाल लगाने से सुख-शांति तो आती ही है, साथ ही धन से जुड़ी दिक्कतों से भी छुटकारा मिलता है, लेकिन इसे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में घोड़े की नाल लगाना चाहिए?

घोड़े की नाल

घोड़े की नाल लोहे की बनी होती है। इससे घोड़े के पैरों में पहनाया जाता है, जिससे वो आसानी से चल और दौड़ सकें। घोड़े की नाल 2 शेप में होती है। पला यू शेप और दूसरा रिवर्स यू शेप में होती है। वास्तु शास्त्र में घर में घोड़े की नाल को लटकाना बेहद शुभ माना जाता है।

किस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल ?

  • -वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर या पूर्व दिशा में काले घोड़े की नाल लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • -वास्तु के मुताबिक, घर का मुख्यद्वार दक्षिण या पूर्व दिशा में हो, फिर घोड़े की नाल उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए घोड़े के दाहिने पैरे की नाल को घर के मुख्यद्वार पर लटका सकते हैं। इससे धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है।
  • वास्तु के अनुसार, शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए एक कटोरी सरसों के तेल में काले घोड़े की नाल डालकर शमी के पेड़ के नीचे गाड़ दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि की महादशा से राहत मिलती है।
  • घर और ऑफिस में यू शेप वाले घोड़े की नाल लगाना बहुत शुभ होता है। -वहीं, अगर आपके पास रिवर्स यू शेप की घोड़े की नाल है, तो उसके ऊपर आइना भी जरूर लगाएं।

घोड़े की नाल लगाने के फायदे

  • -ऑफिस में काले घोड़े की नाल लगाने से धन का आवक बढ़ता है और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।-काले घोड़े की नाल लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
  • मान्यता है कि काले घोड़े की नाल लगाने से धन, सुख-सौभाग्य बढ़ता है और घर में बरकत आती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...