झारखंड : इंडिगो फ्लाइट में हंगामा…शराबी यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की, क्रू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को उतारा
Chaos in IndiGo flight: Drunk passenger tried to enter cockpit, crew took immediate action and removed the passenger

Ranchi Airport पर एक बड़ी घटना सामने आई, जब कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट (संख्या 6ई7562) में एक नशे में धुत यात्री ने अचानक कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। बोर्डिंग के बाद वह अपनी सीट पर जाने के बजाय सीधे कॉकपिट की ओर बढ़ गया, जहां पायलट और को-पायलट मौजूद थे।
क्रू ने रोका, यात्री ने की मनमानी
एयर हॉस्टेस ने उसे रोकते हुए सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन यात्री निर्देश मानने के बजाय मनमानी करता रहा। स्थिति बिगड़ने पर क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी सूचना ग्राउंड स्टाफ को दी।
सुरक्षा कारणों से उतारा गया यात्री
जांच में पता चला कि यात्री ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और वह पूरी तरह कंट्रोल में नहीं था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से उसे तुरंत विमान से उतार दिया गया। ग्राउंड स्टाफ उसे लेकर टर्मिनल बिल्डिंग तक आया और यात्रा करने से रोकते हुए घर लौट जाने की सलाह दी।
एयरलाइंस का सख्त रुख
एयरलाइंस की ओर से स्पष्ट किया गया कि नशे की हालत में किसी भी यात्री को विमान यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती। यह कदम यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया जाता है।









