धनबाद जिले के नए सिविल सर्जन डा आलोक विश्वकर्मा ने 1अगस्त को योगदान दिया। निवर्तमान सिविल सर्जन डा श्याम किशोर कांत ने वर्तमान सिविल सर्जन को प्रभार सौंपा। डा आलोक के सीएस कार्यालय पहुंचने का इंतजार काफी पहले से कर्मचारी कर रहे थे। डा आलोक के कार्यालय पहुंचते ही संयुक्त कर्मचारी संगठन ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया ।

संयुक्त कर्मचारी संगठन ने आयोजित की स्वागत और सम्मान समारोह

झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड राज्य NRHM ANM/GNM संघ, झारखंड राज्य अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मी संघ के काफ़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। समारोह का आयोजन कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई।

पूर्व और वर्तमान सिविल सर्जन का सम्मान और स्वागत समारोह

सभी कर्मचारियों की उपस्थिति से कक्ष पूरी तरह से भरा था जिसमें निवर्तमान सिविल सर्जन और वर्तमान सिविल सर्जन उपस्थित थे।सभा को संबोधित करते हुए चिकित्सा संघ के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उसके बाद चिकित्सा संघ के महामंत्री रामाधार शर्मा ने पूर्व और वर्तमान सिविल सर्जन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।साथ ही कहा की पुष्पगुच्छ की एक एक पंखुड़ी नए सिविल सर्जन के स्वागत को और पूर्व सिविल सर्जन के कर्मचारी हित में लिए गए फैसले को यादगार बनाने के लिए बेताब है।

विदाई समारोह में पूर्व सिविल सर्जन

कर्मचारी संगठन की तरफ से नए सिविल सर्जन को आश्वस्त कराया गया की कर्मचारियों का भरपूर सहयोग आने वाले समय में मिलेगा। पूर्व सिविल सर्जन के सम्मान में सभी संगठनों के पदाधिकारी ने अपने अपने उदगार रखे। पूर्व सिविल सर्जन ने अपने कार्यकाल के बिताए पल को साझा किया,उन्होंने कहा की मेरे अबतक के सरकारी सेवाकाल में सबसे यादगार पल हमने बिताया है। कर्मचारी का भरपूर सहयोग मिला। मेरे कार्यालय के कर्मचारी का सहयोग हमेशा मेरे जेहन में रहेगी। वर्तमान में मैं जिस पद पर जा रहा हूं वो धनबाद के कार्यक्षेत्र से जुड़ा है।

नए सिविल सर्जन समारोह में धन्यवाद देते हुए

स्वास्थ्य व्यवस्था अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य

डा आलोक विश्वकर्मा ने कहा की धनबाद के क्षेत्र और कर्मचारियों से मैं भली भांति परिचित हूं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में धनबाद को मानक पैमाने पर ऊपर ले जा सकूं ये मेरा प्रयास रहेगा। सभी के सहयोग की अपेक्षा रखते हुए सबों को इस जोरदार अभिवादन के लिए धन्यवाद दिया।

संयुक्त कर्मचारी संगठन की तरफ से निवर्तमान सिविल सर्जन को वरीय सेवानिवृत्त नेतृत्वकर्ता लल्लू सिंह ने शॉल,पुष्पगुच्छ,मिठाई,डायरी एवम अन्य भेंट के साथ विदाई दी गई। पारा मेडिकल एसोसिएशन के धर्मेंद्र कुमार सिंह, एएनएम जीएनएम संघ की माला कुमारी, नामलीन, चंद्रिका,अनुबंध पारा चिकित्सा संघ के विवेकानंद सहित चिकित्सा संघ के वरीय सदस्य बाबूनंद प्रसाद,बिहारी जी सिंह, रूणु सिन्हा, राजाराम प्रसाद,संजय कुमार,मृत्युंजय कुमार,अनिमेष श्रीवास्तव, दयानंद प्रसाद,अंजना घटक,राजेश कुमार सिंह,दीपाली डे,रीता मुखर्जी,डा एम जफरुल्ला,डा पूनम,डा राजीव,डा मासूम, राजनीमी, सतकाम यादव,नीरज ठाकुर,राजकुमार सिंह,सरोज,रश्मि चटर्जी सहित कई चिकित्सक और सिविल सर्जन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...