खूंटी पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) प्रांतीय टीम के बैनर तले लतरातु डैम खूंटी में पारिवारिक मिलन सह- सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के प्रखंड स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर की टीम सम्मेलन में पहुंची।पिछले 4 वर्षों के कठिन संघर्षों के परिणाम स्वरूप 1 सितंबर 2022 से एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली होने पर झारखंड के तमाम विभागों के एनएमओपीएस की टीम शरीक हुए। प्रखंड स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी और संघर्ष के साथी रहे सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए।आज पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हुई इस खुशी के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

खूंटी के उपायुक्त ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन खूंटी जिला उपायुक्त शशि रंजन के द्वारा किया गया। साथ ही साथ हमारे इस कार्यक्रम में सीएमओ के अधिकारी आलोक कुमार, खूंटी अनुमंडल पदाधिकारी, कर्रा प्रखंड अंचलाधिकारी, वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, विकास कुमार उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत प्रखंड बेड़ो राँची महिला टीम के द्वारा झारखंडी नृत्य के साथ किया गया। साथ ही साथ हमारे पुरुष शिक्षकों ने झारखंडी मांदर की थाप पर झारखंड की कला कृति की झलक वाले नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में झारखंड के 24 जिला से उपस्थित महिला समूह एवं बच्चे उपस्थित होकर हर्ष उल्लास के साथ मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम,म्यूजिकल चेयर ,बच्चों का प्रतियोगिता आयोजित किया गया। सफल प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ प्रखंड स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर के सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने पिछले 4 वर्षों के संघर्ष को विस्तृत जानकारी देकर सभी को बताया एवं भविष्य में हमें जो सामाजिक सुरक्षा दिया है उस पर हमें तन मन धन के साथ सहयोग करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि आप सभी जिला से यहां पधार कर हमें यह सेवा करने का मौका दिए इसके लिए आप तमाम संगठन के प्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगले 6 महीने में पतरातू डैम का सूरत बदल जाएगी यह संघर्षों की धरती रही है ।निश्चित रूप से आप यहां से जाकर इस प्रकृति की गोद में रांची लतरातु डैम स्थित है इसका महत्ता को जरूर आनंद उठाएंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय टीम से लेकर रांची जिला की टीम एवं विशेष रुप से बेड़ो प्रखंड लापुंग प्रखंड एवं कर्रा प्रखंड को जिम्मेदारी दी गई थी। उनके जिम्मेदारी निर्वहन के लिए प्रांतीय टीम के स्तर से इन्हें बधाई दिया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...