रांची। झारखंड शिक्षक भर्ती की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। JSSC की तरफ कक्षा 1 से 5 तक के प्रशिक्षित सहायक आचार्य के लिए 27 अप्रैल से परीक्षा आयोजित की जायेगी। ये परीक्षा रांची, धनबाद, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में आयोजित होगी।


परीक्षा के अलग-अलग पत्र के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र निर्गत किया जायेगा। पत्र 1 का प्रवेश पत्र 24 अप्रैल को पत्र 2 और 3 का प्रवेश पत्र 29 अप्रैल को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। JSSC की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
जो परीक्षार्थी पत्र 1 में उपस्थिति नहीं होंगे, उन्हें पत्र 2 और तीन के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...