मोतिहारी। बिहार में बदमाशों को डर किसी से लगता है भी की नहीं? अपराधियों के बेखौफ हो जाने की खबरें आये दिन आती ही रहती है, लेकिन गुरुवार को बदमाशों ने जो कुछ मोतिहारी में कर दिया, वो वाकई में इंतहा है। दो कैदियों ने सिपाही को बाथरूम में बंद कर दिया और कोर्ट परिसर से भाग गये। सिपाही शेख मोहम्म्द आलम दोनों बंदियों को जिला जज न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रहा था। उसी दौरान दोनों बंदियों ने सिपाही को बंधक बनाकर भाग निकले हैं।

इधर, दोनों बंदी के भागने के बाद पूरे न्यायालय परिसर को बंद कर जांच अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों बंदी भाग निकले। इस मामले में भागे कैदियों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं बंदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा है कि दोषी पाये जाने वाले सिपाही को निलंबित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी 2023 को बंजरिया थाना पुलिस ने छह किलो चरस और बाइक के साथ अवधेश चौक के पास से दोनों बंदियों को गिरफ्तार किया था। जिसे 20 जनवरी को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गुरुवार को पूर्वी चंपारण कोर्ट में बंदी को पेश करने लाया गया था। न्यायालय ले जाने के दौरान जैसे ही सिपाही बाथरूम के अंदर गया, बंदियों ने बाथरूम में हथकड़ी लगा दी। सिपाही को बाथरूम में बंधक बनाने के बाद मौका पाकर दोनों फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि कैदियों के फरार होने के मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक श्री राज को सौंपा गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...