झारखंड: सड़क हादसे में महिला समेत दो की गयी जान, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा…

Jharkhand: Two people including a woman died in a road accident, the accident happened while crossing the road...

Jharkhand Road Accident: एक सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की जान चली गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब सड़क पार करने की दोनों कोशिश कर रहे थे। घटना गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र की है। बगोदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर दो सड़क दुर्घटना हुई. जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत रोड पार करने के दौरान वाहनों के चपेट में आने से हो गई है। इधर, पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे के हेसला में पहली घटना मंगलवार को सुबह 5 बजे के करीब हुई।

 

रोड पार कर रहे 50 वर्षीय असगर खान को अज्ञात कार ने अपनी चपेट में ले लिया, इससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार धनबाद की ओर जा रही थी। दूसरी घटना दिन के 11 बजे के करीब नेशनल हाइवे के घंघरी में हुई।

 

वहीं रोड पार कर रही 80 वर्षीय सुबत देवी को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई, वह बगोदर के पोखरिया गांव की रहने वाली थी। वह बेटी के घर बेको जा रही थी. इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close