गिरिडीह/ बोकारो: झारखंड के दो अंचलाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कहां थे और कहां गए देखें लिस्ट..

  • झारखंड सरकार राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बोकारो जिले के चंदनकियारी अंचलाधिकारी रामा रविदास स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, राजनगर, जिला- सरायकेला-खरसावों के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • वहीं गिरिडीह सदर के अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, चाकुलिया, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

बता दें कि डुमरी में चुनाव के मद्देनजर तीन साल से जमे पदाधिकारी का स्थानांतरण किया जा रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...