रांची । झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

विशेष कार्य पदाधिकारी राज्यपाल सचिवालय रांची के पद पर पदस्थापित राकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर स्थापित किया गया है.

कार्यपालक दंडाधिकारी गुमला सुदीप्त राज को स्थानांतरित करते हुए उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है.

कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला प्रियंका प्रियदर्शी को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारिक गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.

ये अधिकारी बनेंगे अंचल अधिकारी

राज्य सरकार ने आठ झारखंड पर प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी की सेवा अंचल अधिकारी के पद के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा है.

बीडीओ पतना सुमन कुमार सौरभ,

कार्यपालक दंडाधिकारी गुमला प्रणय ऋतुराज

कार्यपालक दंडाधिकारी सिमडेगा सदर पंकज कुमार भगत,

कार्यपालक दंडाधिकारी पश्चिम सिंहभूम चाईबासा,

अभिषेक कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी सिमरिया,

अमरदीप सिंह मल्होत्रा कार्यपालक दंडाधिकारी गिरिडीह,

रणवीर कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा,

विकास कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी डुमरी विकास आनंद की सेवा अंचल अधिकारी के पद के लिए दी गई है.

दो अधिकारी बनेंगे बीडीओ

झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारी की सेवा प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद के लिए ग्रामीण विकास विभाग को दी गई.

कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद प्रदीप कुमार

कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद अंशु कुमार पांडे की सेवा प्रखंड विकास पदाधिकारी के लिए दी गई.

दो अफसरों की पोस्टिंग

राज्य सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारी की पोस्टिंग की है.

सुनीता कुमारी को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

विनय कुमार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर सेवा ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...