transfair – posting breking: kaee jilon ke ddc, anchal adhikaaree samet bade paimaane par adhikaariyon ka hua tabaadala, dekhen list

रांची। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है. मालूम हो की अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। आशंका जताई जा रही है की ये ट्रांसफर पोस्टिंग आगामी चुनाव के मद्देनजर की जा रही है।कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

इन अधिकारी का हुआ ट्रांसफर पोस्टिंग

संयुक्त सचिव कृषि विभाग नवीन कुमार को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी देवघर के पद पर नियुक्त किया गया है.

डीडीसी गढ़वा राजेश कुमार राय को स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव ग्रामीण विकास विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है.

संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन विभाग संदीप कुमार को डीडीसी बोकारो के पद पर नियुक्त किया गया है.

राकेश कुमार दुबे को संयुक्त सचिव वाणिज्य कर विभाग रांची के पद पर स्थापित किया गया है.

अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी चतरा के पद पर नियुक्त किया गया है.

भूमि सुधार उपसमाहर्ता गुमला सागरी बारल को एसडीओ देवघर बनाया गया है.

अंचल अधिकारी चौपारण आशीष कुमार मंडल को अंचल अधिकारी पतरातू के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अंचल अधिकारी बरहरवा साहिबगंज एजाज हुसैन अंसारी को कार्यपालक दंडाधिकारी जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

संयुक्त सचिव राजस्व परिषद संगीता लाल को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव परिवहन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

प्रतीक्षारत विद्या भूषण कुमार को निदेशक लेखा प्रशासन गुमला के पद पर पद स्थापित किया गया है.

संजीव कुमार लाल को उपसचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

प्रतीक्षारत डॉक्टर शिशिर कुमार सिंह को जिला पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा पंचायती राज विभाग को दिया गया है.

कुमार अभिनव स्वरूप को अगले आदेश तक अवर सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं संबंध में विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है.

संतोष कुमार सिंह को संयुक्त सचिव गृह विभाग,

अमित कुमार को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग, परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण दुमका

नागेंद्र पासवान को संयुक्त सचिव श्रम विभाग, बंदोबस्त पदाधिकारी हजारीबाग

महेश कुमार संथालिया को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया.

विशेष कार्य पदाधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय राजेश कुमार बरवार को अगले आदेश तक मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव के पद को संयुक्त सचिव के पद में उत्क्रमित करते हुए पदस्थापित किया गया है.

नंदकिशोर लाल को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा विभाग, सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार सिंहभूम

सुषमा नीलम सोरेन को स्थानांतरित करते हुए परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण लोहरदगा के पद पर पद स्थापित किया गया है.

विनय प्रकाश तिग्गा को अवर सचिव वित्त विभाग,

मोहम्मद लियाकत अली को अवर सचिव खान विभाग,

श्रीमती पायल राज को अवर सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,

श्वेता वेद को अवर सचिव श्रम विभाग,

कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी विजयनाथ मिश्रा को अवर सचिव कृषि विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

निदेशक लेखा प्रशासन धनबाद हेमा प्रसाद को अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है, वे निदेशक लेखा प्रशासन धनबाद के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.

उपसचिव ग्रामीण विकास विभाग सुदर्शन मुर्मू को अपर समाहर्ता भूमि सुधार एवं नक्सल रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

उपसचिव स्वास्थ्य विभाग रणजीत लोहार को स्थानांतरित करते हुए निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जमशेदपुर के पद पर पद स्थापित किया गया है.

उपसचिव कृषि विभाग जेम्स सुरीन को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

कार्यपालक पदाधिकारी सरायकेला नगर पंचायत राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को जिला कल्याण पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.

संयुक्त सचिव श्रम नियोजन विभाग संदीप बक्शी को संयुक्त सचिव स्वर्ण रेखा परियोजना जमशेदपुर के पद पर स्थापित किया गया है.

विशाल दीप खलखो को नगर आयुक्त गिरिडीह बनाया गया है.

उपसचिव श्रम नियोजन विभाग पूनम कश्यप को अपर समाहर्ता जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

मिथिलेश कुमार चौधरी को अगले आदेश तक भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

भागीरथ प्रसाद को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी धनबाद के पद पर स्थापित किया गया है.

नरेश रजक को भूमि सुधार उपसमाहर्ता धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...