रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में 14 कर्मचारियों की मौत हो गयी, वहीं 7 की हालत नाजुक है। घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर-दुर्ग रोड की है। जहां कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में 14 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर बस वापस लौट रही थी, बस सड़क से पलटकर करीब 50 फीट नीचे गिरी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे।

हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू का काम चल रहा है। कुम्हारी, छावनी, भिलाई 3 और CSP सहित रायपुर से भी पुलिस फोर्स पहुंच रही है।

घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।


वही पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव से लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने भी घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया में लिखा है कि, कुम्हारी में कर्मचारियों से भरी एक बस खदान में गिर गई। इसमें 46 लोग सवार थे। सूचना मिली है कि कई लोगों की‌ जानें गई हैं और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज का प्रबंध करने का अनुरोध किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...