रांची: आज का राशिफल/मंगलवार को प्रीति और सिद्धि योग बन रहे हैं। में सुधार होगा। सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलेगी। रुकी योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। धनु और मीन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी।

मेष राशि वालों को नौकरी – बिजनेस में विवाद हो सकता है। शेयर मार्केट में ज्यादा सावधानी से निवेश करें। कर्क राशि वाले भावुकता में फैसले न लें। गलत हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में नई शुरुआत के लिए भी दिन ठीक नहीं है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

मेष राशिफल
पुरानी बीमारी परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात डर सताएगा। वाणी में कठोरता न लाएं। कारोबार में प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कुसंगति से बचें। संतान की चिंता रहेगी। करियर संबंधी अवरोध दूर होंगे। कानूनी मामलों में अनुकूलता रहेगी। प्रियजन से भेंट होगी। नवीन प्रयासों को बल मिलेगा। सक्रियता बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। यात्रा की संभावना बनी रहेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा।

वृषभ राशिफल
विरोधियों से भय रहेगा। लाइफ पार्टनर के तबियत की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट होगा। जोखिम न लें, किसी को सलाह देने से बचें। भूमि व भवन संबंधी खरीदी की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। बिजनेस ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। हर्ष आनंद से दिन भरा हुआ रहेगा। प्रभावशीलता बढ़ेगी। नवीनता पर जोर देंगे।

मिथुन राशिफल
किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मजेदार रहेगी। छात्र वर्ग कामयाबी हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें। शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रहेगी। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशिफल
लेन-देन में लापरवाही न करें। पुराना बीमारी उभर सकती है। शोक समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसावे में न आएं। बात बिगड़ सकती है। निर्णय सोच-समझकर करें। बिजनेस ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधान रहें। आमदनी बढ़ेगी। परिवार में शुभता का संचार बना रहेगा। अपनों का साथ उत्साहित रखेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल
साहस व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। करियर के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। दफ्तर में सुख-शांति रहेगी। उत्साहित रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। पूछपरख बनी रहेगी। दिन श्रेष्ष्ठ फलकारक। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है।

कन्या राशिफल
आमदनी में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अच्छी खबर की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी काम में व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कड़े निर्णय लेने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग रहेगा। तनाव कम होगा। संबंधों में शुभता बढ़ेगी। रिश्तों को संवारने पर जोर रहेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा।

तुला राशिफल
आशातीत कामयाबी प्राप्त होगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। आपके प्रभाव का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रुओं की हार होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। सभी ओर से कामयाबी मिलेगी। प्रतिभा में निखार आएगा। प्रदर्शन में आगे रहेंगे। बड़बोलेपन से बचें।

वृश्चिक राशिफल
भाग्य पक्ष की प्रबलता से सफलता का प्रतिशत अपेक्षा से अच्छा बना रहेगा। विपक्ष पीछे हटेगा। राजनीतिक लोगों को सावधान रहना होगा। सोच समझकर बयान दें। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। सामाजिक कार्यों में व्यवस्था में मुश्किल होगी। किसी से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका हो सकती है।

धनु राशिफल
कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास में सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दफ्तर में पदोन्नति होगी।साझेदारों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी के काम में दखल न दें। विवाद हो सकता है।

मकर राशिफल
मित्रों से मिलकर प्रसन्नता होगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तबियत कमजोर रहेगा। समस्या आ सकती है। प्रमाद न करें। वैचारिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

कुंभ राशिफल
खानपान में सावधानी रखें। पेट संबंधी रोग हो सकता है।धन लाभ होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कमजोरी महसूस हो सकती है। आपके कार्य आसानी से होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी कार्य को टालने से बचें।

मीन राशिफल
असफलता की आशंका रहेगी। कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद बढ़ेगा। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। इनकम में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। खर्च संभलकर करें। विपक्ष की सक्रियता बढ़ी हुई रह सकती है। सुनी हुई बातों पर भरोसा न करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...