रांची। झारखंड पुलिस सेवा से नियुक्त पदाधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति मिलने वाली है। मतलब साफ हैं की आईपीएस अफसर की कमी कुछ हद तक कम हो जाएगी। इससे अब झारखंड पुलिस को 24 प्रोन्नत आईपीएस अधिकारी मिलेंगे। सोमवार को यूपीएसएसी के धौलपुर दिल्ली स्थित कार्यालय में प्रोन्नति को लेकर सलेक्शन कमेटी की बैठक है, जिसमें निर्णय लिया जा सकेगा।

इस बैठक में राज्य सरकार की तरफ से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह उपस्थित होंगे। मालूम हो की झारखंड पुलिस में 2017, 2018, 2019 व 2020 बैच की 24 रिक्तियां हैं। प्रोन्नति से भरे जाने वाले 45 आईपीएस अधिकारियों के पद पर वर्तमान में 24 पद रिक्त हैं। ऐसे में इन पदों पर द्वितीय व तृतीय जेपीएससी से बहाल होने वाले झारखंड पुलिस सेवा के अफसरों को प्रोन्नति का लाभ दिया जाएगा।

इन अधिकारियों को मिलेगा IPS में प्रोन्नति का लाभ

  • सरोजनी लकड़ा
  • अमेल्डा एक्का
  • सादिक अनवर रिजवी
  • अरविंद कुमार सिंह
  • विकास कुमार पांडेय
  • विजय आशीष कुजूर
  • दीपक कुमार शर्मा
  • राजकुमार मेहता
  • शंभू कुमार सिंह
  • अजय कुमार सिन्हा
  • अनुदीप सिंह
  • पूज्य प्रकाश
  • दीपक कुमार-1
  • सहदेव साव
  • अमित कुमार सिंह
  • अजीत कुमार
  • राजेश कुमार
  • मुकेश कुमार
  • दीपक कुमार पांडेय
  • अनिमेश नैथानी
  • अजय कुमार-1
  • आरिफ एकराम
  • विमल कुमार
  • अविनाश कुमार
  • मनीष टोप्पो
  • डा. कैलाश करमाली
  • पीतांबर सिंह खेरवार
  • रोशन गुड़िया

सीबीआई जांच से प्रभावित अफसरों को नहीं मिलेगा लाभ

सीबीआई जांच से प्रभावित द्वितीय बैच के अफसरों के नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रोन्नति के लिए जो अनुशंसा भेजी है, उनमें द्वितीय बैच के वैसे अफसरों को शामिल नहीं किया गया है, जिनकी बहाली को लेकर सीबीआई की जांच चल रही है। द्वितीय बैच के वैसे डीएसपी स्तर के अधिकारी जिनकी नियुक्ति में कोई गड़बड़ी नहीं पायी गई है, उन्हें प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। इसके बाद रिक्त पदों पर वरीयता के हिसाब से तीसरे बैच के अफसरों को प्रोन्नति मिलेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...