25 दिसंबर का राशिफलः सोमवार को मेष राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। वृष राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों के बिजनेस में नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी।

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि के लोगों को बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस में रुका पैसा मिलने के योग हैं। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव और टांसफर के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

मेष राशि :

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति सुधार की तरफ, प्रेम-संतान भी अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि :

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापारिक दृष्टि से सही समय कहा जाएगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि :

चली आ रही परेशानी थोड़ी दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम हो जाएगी। व्यापार आपका सही चलेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य के मामले में कमजोरी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुशल समय है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि :

आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि :

स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छा नहीं है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। प्रेम- संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें.

तुला राशि :

परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी है। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं आप, यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रुके हुए कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि :

बचकर पार करें। जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है और व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि :

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अभी थोड़ी दूरी बनी हुई है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि :

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य रुक-रुककर चलने लगेगा। प्रेम- संतान की स्थिति पहले से बेहतर और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि :

महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार की दृष्टि से शुभ समय है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि :

भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा, लेकिन गृह-कला से बचें। हरी वस्तु का दान करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...