दुनिया की सबसे महंगी डिशेज: इन देशों में खाने के लिए गिरवी रखने पड़ सकते हैं गहने!

नई दिल्ली। अगर आप विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे हैं और खाने-पीने के शौकीन भी हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां का खाना इतना महंगा है कि उसे खरीदने के लिए आपको मां के गहने या घर के कागजात तक गिरवी रखने पड़ सकते हैं। इन देशों की महंगी डिशेज जितनी स्वादिष्ट हैं, उतनी ही अकल्पनीय रूप से महंगी भी।(दुनिया की सबसे महंगी डिशेज)
जापान: स्वाद और शानो-शौकत का संगम
जापान टूरिज्म के लिहाज से दुनिया के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है, लेकिन यहां की कुछ डिशेज की कीमतें आपके होश उड़ा सकती हैं।
कोबे बीफ (Kobe Beef)
ब्लूफिन टूना (Bluefin Tuna)
युबारी किंग खरबूजा (Yubari King Melon)
इनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक जाती है। कोबे बीफ को दुनिया का सबसे प्रीमियम बीफ माना जाता है।
फ्रांस: लग्जरी और लज़ीज़ स्वाद का मेल
फ्रांस सिर्फ एफिल टावर और फैशन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी क्लासिक डिश Foie Gras के लिए भी मशहूर है।
Foie Gras (फॉई ग्रास) एक ऐसी डिश है, जो खासतौर पर बत्तख या हंस के लीवर से बनाई जाती है और इसकी कीमत हजारों रुपए से ऊपर जाती है। यह डिश अक्सर अमीरों की प्लेट में ही दिखती है।(दुनिया की सबसे महंगी डिशेज)
स्पेन: स्वाद के साथ शोभा बढ़ाता Iberico Ham
स्पेन की सड़कों से लेकर उसके रेस्टोरेंट तक, सब कुछ रॉयल है।
Iberico Ham (इबेरिको हैम) को दुनिया का सबसे महंगा हैम कहा जाता है। यह स्पेनिश विशेषता है जो खास नस्ल के सूअरों से बनाई जाती है और इसके लिए महीनों की प्रोसेसिंग लगती है। इसकी कीमत भी लाखों में पहुंच सकती है।
स्विट्जरलैंड: खूबसूरती ही नहीं, डिशेज भी बेहद महंगी
दुनिया का सबसे खूबसूरत देश माना जाने वाला स्विट्जरलैंड खाने के शौकीनों के लिए भी स्वर्ग है — बशर्ते आपकी जेब भारी हो।
ओसिएट्रा कैवियार के साथ Sea Bass
Truffles के साथ Rib Steak
इन प्रीमियम डिशेज की कीमत आपको लक्ज़री कार की EMI जैसी लग सकती है। लेकिन इसका स्वाद भी उतना ही बेमिसाल है।(दुनिया की सबसे महंगी डिशेज)
खाने का शौक है तो बजट तैयार रखें!
विदेशी टूरिज्म में स्थानीय व्यंजन ट्राई करना आम बात है, लेकिन जापान, फ्रांस, स्पेन और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में एक प्लेट खाना कभी-कभी पूरी ट्रिप के बजट से भी भारी पड़ सकता है। इसलिए अगली बार इन देशों की यात्रा पर जाने से पहले सिर्फ कैमरा नहीं, क्रेडिट कार्ड भी भरकर ले जाएं।(दुनिया की सबसे महंगी डिशेज)