झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब फर्राटेदार अंग्रेजी की होगी पढ़ाई, राज्य सरकार ने शुरू की पहल

Now fluent English will be taught in government schools of Jharkhand, state government has started the initiative

अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे. इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने पहल शुरू कर दी है. दरअसल, पूरे राज्यभर में 405 भाषा प्रयोगशाला बनाए गये हैं. इसमें कोडरमा जिले में 10 प्रयोगशाला है. परियोजना का उद्देश्य है कि पहले अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को बोलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा . इसके बाद बच्चों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके लिए ही सरकार कार्य योजना बनाई है.

26 अगस्त को कोडरमा में प्रशिक्षण हुआ पूरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोडरमा और चतरा जिले का प्रशिक्षण बेकोबार डायट में दिया जा रहा है. कोडरमा जिले का प्रशिक्षण 26 अगस्त को पूरा हो गया. इसमें 84 शिक्षकों को प्रशिक्षण दो चरणों में दिया गया. जबकि यह प्रशिक्षण चतरा जिले का पहले चरण संपन्न हो गया, यहां 142 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है. इसमें शुक्रवार से 71 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ जो 11 सितंबर तक चलेगा.

शिक्षकों को 7 दिनों का दिया जाता है आवासीय प्रशिक्षण

बता दें कि सबसे पहले, अंग्रेजी और संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण देने का जिम्मा गुजरात की एक संस्था “वर्ड्स वर्थ” को मिला है. शिक्षकों को सात दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे लैंग्वेज लैब का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें और छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें. यह पूरी परियोजना 3 साल के लिए तैयार की गई है, जिसमें समय-समय पर इसके परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा.

इस स्कूलों में स्थापित किये जाएंगे लैब

इसमें जिले के 10 सरकारी विद्यालय, जैसे 03 सीबीएसई आधारित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और 7 आदर्श विद्यालयों में लैब स्थापित किए जाएगे. वहीं राज्य भर में 425 स्कूलों में लैब स्थापित की गई है. इसमें 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय शामिल हैं.

लैंग्वेज लैब क्या है?

यह एक तरह की डिजिटल लाइब्रेरी है, जहां छात्र ऑडियो और वीडियो के माध्यम से भाषा सीखते हैं. इसमें हेडफोन और माइक्रोफोन जैसे उपकरण भी शामिल हैं, जिससे छात्र सही उच्चारण सुनकर अभ्यास कर सकते हैं और अपनी आवाज रिकॉर्ड करके सुधार कर सकते हैं.

गौरतलब है कि लैंग्वेज लैब का उपयोग और भाषा कौशल में सुधार के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. इसके लिए दो बैच में 84 शिक्षकों को प्रशिक्षण मिला. पहले बैच के 42 व दूसरे बैच के 42 शिक्षकों को डायट में प्रशिक्षण मिला.प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूल में विद्यार्थियों को भाषा ज्ञान को मजबूत बनाने में मददगार बनेगा. इस लैब से विद्यार्थियों को भाषा ज्ञान में सुधार करने में मदद करेगा.

Related Articles

close