रांची। झारखंड देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां पुरानी पेंशन की बहाली हुई है। इससे पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। हालांकि झारखंड में जिस तरह से पुरानी पेंशन बहाल की गयी है, उसका माडल राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों से बिल्कुल अलग कहा जा रहा है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली का वादा था। लिहाजा कैबिनेट पर में पुरानी पेंशन पर मुहर लगते ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया …

जैसे ही हेमंत कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली पर मुहर लगी। कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देने के लिए अलग-अलग संगठनों का तांता लग गया। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरानी पेंशन बहाली के बाद कर्मचारी संगठनों के जश्न की तस्वीर को अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...