बोकारो। अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी की हड़ताल को समर्थन करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बोकारो ने धरना स्थल पर आकर समर्थन किया। सभी क्रांतिकारी साथियों को संबोधित किया। झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अविलंब सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जो करोना काल में अपनी जान हथेली पर रखकर कार्य किया है उन्हें कार्य पर लौटने हेतु उनकी सभी मांगे को मांगने का कृपा करें, अन्यथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पूरे झारखंड में इसकी आंदोलन के समर्थन में अगले पंक्ति में खड़े होकर संघर्ष करने के लिए बाध्य हो जाएगा।

सभा को संबोधित करने वाले जिला अध्यक्ष चिकित्सा संघ बालकृष्ण कुमार, जिला मंत्री रमेश कुमार विद्याधर, प्रमंडलीय मंत्री अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संतोष कुमार, हेमेंद्र कुमार महतो, आशीष कुमार, देवनंदन चौधरी, प्रकाश कुमार, नवीन कुमार, मोहम्मद सज्जाद आलम, अनिल कुमार हेस्सा, महेंद्र प्रसाद, मंतोष कुमार, महासंघ एवं चिकित्सा संघ के सभी पदाधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों को मनोबल बढ़ाने एवं मांग पूरे होने तक हड़ताल पर डटे रहने का हौसला बुलंद किया।


अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रांची महामंत्री रवींद्रनाथ ठाकुर, राज्य अध्यक्ष राकेज कुमार दुबे द्वारा इस हड़ताल के समर्थन में सरकार को मांग पत्र देकर अभिलंब अनुबंध कर्मियों की सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है। सभी जिलों के पदाधिकारियों को हड़ताल का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...