गोड्डा। महगामा में लड़की की हत्या उसी के नाबालिग प्रेमी ने किया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी नाबालिग ने प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद लड़की की हत्या की थी। वारदात की बात खुद आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल भी की है। लोहे की पाइप से बच्ची के सिर में वारकर उसे मौत के घाट उतारा था। जानकारी के मुताबिक 8 मार्च की शाम 7 बजे लड़के और लड़की के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी गुस्से में लड़के ने लोहे की रड से अपनी प्रेमिका के सिर पर वार कर दिया।

लोहे के रड का वार लड़की सह नहीं पायी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर गोड्डा के एसपी नाथू सिंह मीणा खुद मामले की छानबीन के लिए गुरुवार की देर रात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और मृतका का मोबाइल घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक तालाब से बरामद कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद था।

होली खेलने की बात कहकर ईसीएल कॉलोनी निवासी नाबालिग बच्ची अपने घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब नहीं मिली तो परिजनों ने थाना में जाकर बच्ची के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन गुरुवार की सुबह महगामा थाना क्षेत्र में गोविंदपुर पहाड़ के नीचे बच्ची की लाश बरामद की गयी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और पुलिस की किरकिरी होने लगी। इस बीच महगामा थाना में दारु पार्टी में पुलिस कर्मियों का डांस वायरल होने पर पुलिस की साख पर सवाल उठने लगे। जिस कारण पांच पुलिस कर्मियों को दारु पार्टी करना महंगा पड़ गया। और निलंबन का दंड दिया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...