Aaj ka Rashifal, 5 March Rashifal : प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 5 मार्च 2024 (Aaj Ka Rashifal 5 March 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल (Today Rashifal 5 March) जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे। चलिये देखते हैं आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में मंदी रह सकती हैं, इसलिए थोड़ा परेशान रहेंगे। आज किसी उलझन में हैं, तो परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आपका आज शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का योग बन रहा हैं। संपत्ति संबंधित विवाद में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना हैं।भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। वृष राशिफल
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों में निकलने की संभावना हैं। सरकारी कामों में असावधानी महंगी पड़ सकती हैं। किसी मित्र की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने की उम्मीद हैं। व्यापार संबंधी फैसले में भाइयों का सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशिफल
आज के दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी।जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने में समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत जातकों को ट्रांसफर मिलने की संभावना हैं। कोई पुराना कर्ज भी काफी हद तक राहत दे सकता हैं।

कर्क राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन उपलब्धियां देने वाला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत बेहतर होने की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में दुश्मनों पर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता हैं। नौकरी कर रहे जातकों पर काम का लोड बढ़ सकता हैं। किसी से किया हुआ कोई वादा आज आप पूरे मन से पूरा कर सकते है।

सिंह राशिफल
आज का दिन मिलाजुला रहने की उम्मीद हैं। शुरुआत के वक्त में धन हानि हो सकती है, हालांकि बाद में अचानक लाभ मिलने से प्रसन्नता हो सकती हैं। । अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। निवेश संबंधी मामलों में रूचि जागेगी। दान धर्म के कार्य में समय निकलेगा। छोटे की गलतियों को माफ कर सकते हैं। व्यापार में परेशानी संभव हैं। पारिवारिक झगड़ों से रिश्तों में दरार पैदा होने का खतरा बन रहा हैं।

कन्या राशिफल
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन अधिकारियों को हैरान करेगा। माता-पिता धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर सकते हैं। संतान जिम्मेदारी को निभाने में सफल रहेगी। पुराना तनाव आज दूर हो सकता है।

तुला राशिफल
आज का दिन कई जरुरी चर्चाओं में बीतने की संभावना हैं। चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। छोटे बच्चों की फरमाइश पूरी कर सकते हैं। घर को चमकाने में धन व्यय कर सकते हैं। नौकरी में कहीं दूर जाने का योग बन रहा हैं। कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर बेवजह तनाव की स्तिथि रहेगी। पैतृक संपत्ति विवाद में सफल रह सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा परिणाम दे सकता हैं। निजी मामलों को बाहर के लोगों से शेयर करने से बचना होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना हैं। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता हैं। स्वास्थय बेहतर रह सकता हैं।

धनु राशिफल
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। जोखिम भरे काम में हाथ डालनेसे नुकसान हो सकता हैं। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। अनुचित खान-पान की आदतों से पेट ख़राब रह सकता हैं। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा।
मकर राशिफल
आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा।

कुंभ राशिफल
आज का दिन सतर्क रहने का है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। आंख और कान खुले रखकर काम करें। किसी पर जल्दी भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता हैं। किसी से धन उधार लेने से बचें, अन्यथा भविष्य में परिणाम दुखद हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कोई जरुरी निर्णय लेने में जल्दबाजी हो सकती है।

मीन राशिफल
आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवन-साथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की ज़रूरत है। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। जरुरी कार्य समय रहते पूरे करने से लाभ मिलेंगे। आज चतुराई से दुश्मनों को हराने में सफल रहेंगे। धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। बड़ों के साथ आदर व सम्मान की भावना रहेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...