डकैतों ने देर रात मचाया कोहराम, फिर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, तो किया…

Crime News: डकैतों ने देर रात जमकर कोहराम मचाया। डकैती के दौरान गोलीबारी भी हुई है। घटना मुजफ्फरपुर की है, जहां आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौक निवासी नथुनी शर्मा अपने घर में सो रहे थे। घर का सभी दरवाजा बंद था। रात करीब 2:30 बजे घर में कुछ आवाज आई।

जानकारी के मुताबिक नथुनी शर्मा की पत्नी दुखनी देवी को लगा कि कुछ गिरा है। पति नथुनी शर्मा गाय को देखने चले गए। गाय के पास पहुंचते ही वहां मौजूद दो अपराधियों ने उनका मुंह दबा दिया, जिसके बाद वो चीखने-चिल्लाने लगे। नथुनी शर्मा की आवाज सुनकर उनकी पत्नी दुखनी देवी भी वहां आ गई।

जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, दुखनी देवी दर्द के कारण जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर के आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं, ग्रामीणों को आते देख अपराधी भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। घर के सभी दरवाजे बंदकर हमलोग सो रहे थे।

रात को कुछ आवाज सुनकर मैं बाहर गया तो मुझ पर हमला कर दिया. इसी बीच मेरी पत्नी बीच-बचाव के लिए आई तो उसे गोली मार दी. अपराधी 4 से 5 की संख्या में आए थे. सभी घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे. ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया लेकिन बाकी मौके से फरार हो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close