बेतिया: बिहार में बदमाशों के हौसले कितने बढ़े हुए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब पुलिस अफसरों पर भी हाथ डालने से वो गुरेज नहीं करते। मामला बेतिया का है, जहां आरोपी को पकड़ने गयी महिला दारोगा के साथ छेड़खानी और मारपीट की गयी है। इस मामले में मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि आरोपी के घरवालों ने महिला दारोगा की चप्पल से पिटाई की और फिर कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव का नीतेश पुराना अपराधी है। उसपर निगरानी रखी जा रही है। सत्यापन के लिए महिला दारोगा उसके घर गई थी। जहां उनके साथ गलत व्यवहार किया, मारपीट की गई। आरोपियों ने छेड़खानी भी की है।

जानकारी के मुताबिक महिला दारोगा जेल से निकले एक बदमाश के घर गयी थी। इसी दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामला बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव का है, जहां पुलिस नीतेश के घर पूछताछ करने गई थी। इसी क्रम में महिला दारोगा के साथ नीतेश राव, सोनू कुमार, ऋतुराज कुमार, झुना सिंह, महादेव राव की पत्नी, विश्वनाथ राव, रन राव, विश्वनाथ राव की पत्नी, महादेव राव, दिनेश राव, बलिस्टर राव ने मिलकर पहले तो कमरे में बंद कर दिया और फिर सोनू कुमार और ऋतुराज कुमार ने छेड़खानी की।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...