आज से चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत, मिथुन और कन्या राशिवालों को बचकर रहना होगा, जानिये आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मई को वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी सूर्य देव के गोचर से किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

तरक्की का मार्ग तैयार होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। परिक्षा में अच्‍छे परिणाम मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा अच्‍छी रहेगी।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। छोटे कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। आपका मन उत्साहित रहेगा।

2. वृषभ राशि

समस्या का समाधान होगा। कठिनाइयां और संघर्षों पर जीत पाने के लिए प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। परिस्थितियों से घबराएं नहीं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्य में बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, लेकिन आप शांत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।आज आपको भाइयों का साथ मिलेगा।

3. मिथुन राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अपना पक्ष सामने रखने और भावना प्रकट करने से बिल्कुल भी ना घबराए। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। तरक्की के योग बन सकते हैं।मन परेशान रहेगा मगर आप शांत रहें। गुस्‍सा करने से खुद को बचायें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।एक अच्छी खबर पूरे घर को खुश कर देगी और आप भी अपने आप को रोमांचित और उत्साहित महसूस करेंगे।आज आपको किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान अवश्य होगा।

4. कर्क राशि

सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रतिष्ठा में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। सहकर्मी व अधिकारियों से आपकी अच्छी तालमेल रहेगी। ध्यान और योग से आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता का मार्गदर्शन समझदारीपूर्ण निर्णय लेने में बहुत मदद करेगा।आप अपने व्यक्तित्व में एक अलग तरह की ऊर्जा का संचार देखेंगे और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।शेयर बाजार का गहन ज्ञान आपको अच्छा सौदा करने में सक्षम बनाएगा।

5. सिंह राशि

भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में माहौल सुख में रहेगा या किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। पारिवारिक लोगों से आपस में विवाद न करें, आपसी समझ के साथ रहे। व्यावसायिक लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

6. कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निजी संबंधों में सहनशीलता बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

7. तुला राशि

व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे। परिवार में संतान के मामलों में उलझन होगी अतः शांति आवश्यक बनाए रखें। सड़क यात्रा का योग बनेगा अतः गाड़ी धीमे चलाएं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

8. वृश्चिक राशि

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के योग हैँ। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

9. धनु राशि

घर में परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें सभी रिश्तेदार में मित्रों का आगमन होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। संतान की ओर से आपको कोई न कोई सुखद समाचार अवश्य प्राप्त होगा। कुछ लोगों के पारिवारिक जीवन में जो भी उथल-पुथल चल रही है उसमें उनके गुस्से का योगदान है, गुस्से पर नियंत्रण रखें। अपनी कार्यशैली में बदलाव के लिए आपको विचार करना चाहिए लक्ष्य की प्राप्ति तभी हो पाएगी।

10. मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति चिंता, भावनात्मक संबंधों में आमूल चूल परिवर्तन है सकते हैं। अंतर्मन व वही मन में संपर्क जरूर बनाकर रखें ताकि आपको मन की शांति अनुभव हो। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

11. कुंभ राशि

प्रभुसत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मनिर्भरता का भाव उत्पन्न होगा। आप जिस भी कार्य को कर रहे हैं उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। गाड़ी धीमे चलाएं। ज्यादा खरीदारी से बचें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

12. मीन राशि

रचनात्मक प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। मन में कोई दर्द चिंता का भाव नहीं होगा अतः आपकी सफलता निश्चित है।मकान निर्माण में ज्यादा निवेश होने से थोड़ी सी आर्थिक परेशानी महसूस करेंगे। आप संयम रखें। वास्तुकला, शिपिंग और वेब डिजाइनिंग में लगे लोगों को विदेशी में नौकरी का अवसर हासिल करने में सफलता मिलने पूर्ण योग है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story