Team India was unlucky in Ranchi: Dream of going to Olympics shattered, India was defeated 0-1 by Japan.

रांची। रांची में टीम इंडिया अनलकी रही। भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई है। एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत को जापान के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत हासिल करनी थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाला है।

जहां भारतीय महिला टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम का ओलंपिक 2024 में खेलने का सपना भी टूट गया। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपने नाम के हिसाब से काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारतीय टीम अब चाह कर भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। भारतीय महिलाओं को शुक्रवार को महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 में जापान के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। जापान और भारत के बीच यह मुकाबला रांची के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने हजारों फैंस को अपने प्रदर्शन से निराश किया।

भारतीय महिला टीम और जापान की महिला टीम के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया हर स्थिति में जापान के मुकाबले मजबूत थी, लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मैच में कुल 11 शॉट मारे, वहीं जापान ने सिर्फ 6 शॉट मारे। बात करें किस टीम ने सबसे ज्यादा बार विरोधी टीम के सर्कल में गेंद को पहुंचाया तो उस मामले में भी टीम इंडिया जापान के मुकाबले काफी आगे थी। भारत ने 13 बार गेंद को सर्कल में पहुंचाया, वहीं जापान ने सिर्फ 8 बार। पेनल्टी कॉर्नर में भी टीम इंडिया जापान के मुकाबले आगे थे। जहां भारत ने 9 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। वहीं जापान ने सिर्फ 4, लेकिन जापान ने उन 4 पेनल्टी कॉर्नर में से एक में गोल दाग दिया।

जापान में खेले गए ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम कोई भी मेडल जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया था। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर फिनिश किया था और वे कांस्य पदक जीतने से थोड़े से के लिए चूक गए थे। इस बार फैंस को और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इस बार क्वालिफिकेशन तक हासिल नहीं किया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...