नयी दिल्ली। भारत ने आज एशिया कप में 10 विकेट की धमाकेदार जीत ही दर्ज नहीं की, बल्कि कई रिकार्ड भी जीत लिये। भारतीय टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई रिकार्ड आज तोड़ डाले। टीम इंडिया ने इस शानदार जीत के साथ कई रिकॉर्ड बनाए लेकिन चैंपियन बनने के बाद भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गई। जबकि टीम इंडिया ने कुछ ऐसा किया जिससे 39 साल बाद इतिहास ने करवट मारी।

1984 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को ही हराकर एशिया कप का पहला खिताब जीता था लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं वहां भी भारत ने 10 विकेट से मैच जीता था। अब 2023 में भारतीय टीम ने एक बार फिर श्रीलंका को 10 विकेट से हराया और अपना 8वां टाइटल जीता। इस मैच में श्रीलंकाई टीम पहले खेलते हुए 15.2 ओवर में 50 रनों पर सिमट गई थी। जबकि भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाकर 10 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

सबसे कम गेंदों में ऑलआउट होने के रिकॉर्ड में जुड़ा नाम

श्रीलंकाई टीम इस फाइनल मुकाबले में केवल 15.2 ओवर (92 गेंद) में ऑलआउट होकर सबसे कम गेंदों में आउट होने वाली दूसरी टीम बन गयी है.
• 13.5 ओवर में जिम्बाब्वे की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 2017 में ऑलआउट
• 15.2 ओवर में श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ 2023 * में ऑलआउट
• 15.4 ओवर में जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका के खिलाफ 2001 में ऑलआउट
• 16.5 ओवर में श्रीलंका की टीम पकिस्तान के खिलाफ 2002 में ऑलआउट

15.2 ओवर- किसी वनडे फाइनल में किसी भी टीम के सबसे कम ओवरों में आउट होने का रिकॉर्ड आज श्रीलंका ने बना दिया है. इससे पहले 2002 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम ही 16.5 ओवरों में ऑलआउट हुई थी.

एशिया कप वनडे की एक पारी में दूसरी बार सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए
एशिया कप वनडे की एक पारी में दूसरी बार सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं. भारत की ओर से 6 विकेट सिराज, 3 विकेट हार्दिक पांड्या और एक विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. इससे पहले इसी एशिया कप में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ सभी 10 विकेट झटके थे।

श्रीलंका के लिए दूसरा सबसे कम वनडे स्कोर

• 43 – साउथ अफ्रीका के खिलाफ- पार्ल, 2012
• 50*- भारत के खिलाफ- कोलंबो- आरपीएस, 2023
• 55 – वेस्टइंडीज के खिलाफ- शारजाह, 1986
• 67- इंग्लैंड के खिलाफ- मैनचेस्टर, 2014
• 73- भारत के खिलाफ- त्रिवेन्द्रम, 2023

श्रीलंका के खिलाफ ODI में सबसे अच्छी गेंदबाजी

सिराज ने सिर्फ 21 रन देकर श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को आउट किया है. यह किसी भी वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है. इससे पहले 1990 में शारजाह में वकार यूनिस के श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट लिए थे लेकिन उन्होंने 26 रन लुटाये थे.

भारत के लिए एक ODI मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी के रिकॉर्ड में सिराज का नाम शामिल

• 6/4- स्टुअर्ट बिन्नी- बांग्लादेश के खिलाफ- मीरपुर- 2014
• 6/12- अनिल कुंबले- वेस्टइंडीज के खिलाफ-कोलकाता- 1993
• 6/19- जसप्रित बुमरा- इंग्लैंड के खिलाफ- द ओवल- 2022
• 6/21- मोहम्मद सिराज- श्रीलंका के खिलाफ-कोलंबो आरपीएस- 2023

किसी भी ODI फाइनल में सबसे कम स्कोर बना

• 50- श्रीलंका बनाम भारत- कोलंबो आरपीएस- 2023 *
• 54- भारत बनाम श्रीलंका- शारजाह- 2000
• 78- श्रीलंका बनाम पाक- शारजाह- 2002
• 81- ओमान बनाम नामीबिया- विंडहोक- 2019

भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे स्कोर

• 50- श्रीलंका- कोलंबो आरपीएस- 2023 *
• 58- बंगलदेश ने बनाए- मीरपुर- 2014
• 65- जिम्बाब्वे ने बनाये- हरारे- 2005
• 73- श्रीलंका ने बनाए- त्रिवेन्द्रम- 2023

तीसरी बार कोई टीम वनडे फाइनल में 10 विकेट से जीती

• 197/0- भारत ने जिम्बाब्वे को हराया- शारजाह- 1998
• 118/0- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया- सिडनी- 2003
• 51/0- भारत ने श्रीलंका को कराया-कोलंबो आरपीएस- 2023
गेंद के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत
• 263 गेंद रहते श्रीलंका को हराया- कोलंबो आरपीएस- 2023 *
• 231 गेंद रहते केन्या को हराया- ब्लोमफ़ोन्टेन- 2001
• 211 गेंद रहते वेस्टइंडीज को हराया- त्रिवेन्द्रम- 2018
• 188 गेंद रहते इंग्लैंड को हराया- द ओवल- 2022
गेंद के लिहाज से किसी भी ODI फाइनल में सबसे बड़ी जीत मिली
• 263 गेंद- भारत बनाम श्रीलंका- कोलंबो आरपीएस- 2023 *
• 226 गेंद- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- सिडनी- 2003
• 179 गेंद- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक- लॉर्ड्स- 1999

नहीं बना यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगर वनडे क्रिकेट की बात करें सबसे कम ओवर में लक्ष्य हासिल करके मुकाबला जीतने के मामले में टीम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। अगर भारतीय टीम 3.4 ओवर में यह मुकाबला जीत जाती तो यह रिकॉर्ड बन जाता। मगर भारत ने 6.1 ओवर में यह रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, भारत की वनडे क्रिकेट में यह सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल करने पर सबसे बड़ी जीत रही।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...