सीतामढ़ी। बीबी के आशिक ने शिक्षक पति का कान ही काट डाला। मामला सीतामढ़ी का है, जहां एक शख्स ने शिक्षक का कान काट डाला। आरोपी घायल शिक्षक की पत्नी का पुराना बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। शिक्षक की शादी दो साल पहले शिवहर में हुई थी। आरोपी शिवहर से सीतामढ़ी के भासर गांव पहुंचा था। जख्मी शिक्षक का नाम मनोज कुमार है, जो नगर थाना क्षेत्र के भासर गांव का रहने वाला है। रात करीब 9 बजे की ये घटना बतायी जा रही है।

शिक्षक मनोज घर पर ही कोचिंग चलाता है। आरोप है कि कोचिंग में ही शिक्षक की पत्नी का पूर्व प्रेमी पहुंचा था। वो शिक्षक से बात करने लगा और फिर आरोपी ने कहा भूख लगी है। शिक्षक ने चाउमिन मंगवा कर उसे खिलाया। नाश्ता करने के बाद उसने अपने बैग से एक तलवार निकाली और हमला करने लगा। सिर-हाथ पर वार किया गया। साथ ही कान काट कर अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस को दिये बयान में शिक्षक मनोज ने कहा कि आरोपी ने कहा कि भूख लगी हुई है। बाजार से नाश्ता मंगवा कर करवाया। उसके बाद उसने अपना बैग उठाया और कहा कि कुछ दिखा रहा हूं आपको..बोलते हुए एक तलवार निकाली और लगातार हमले करने लगा।घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जख्मी ने दबी जुबान से बताया की इस घटना में उनकी पत्नी के बॉयफ्रेंड का हाथ है। हालांकि, आरोपी युवक को पहचानने से जख्मी ने इनकार किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...