हाजीपुर। छात्रा से छेड़खानी के मामले में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस दौरान दारोगा के साथ भी कांड हो गया। स्कूल में हंगामे की खबर के बाद दल बल के साथ पहुंचे दारोगा के पिस्टल की गोली ही गायब हो गयी। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के राज किशोर उच्च विद्यालय का है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को दो बजे के करीब हंगामा शुरू कर दिया।

गणित के शिक्षक विकास कुमार पर छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है। शिक्षक पर छात्राओं ने चार से पांच साल तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दोपहर में अचानक हुए हंगामे की सूचना पर औद्योगिक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हंगामा की सूचना पर स्कूल परिसर में ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया।

वहीं, छात्र-छात्राओं की भीड़ को समझाने के दौरान एक दरोगा के पिस्टल की मैगजीन गायब हो गई। इसके आरोप में भी एक छात्र को हिरासत में लिया गया है। कि घटना के बाद डीएसपी स्कूल में जांच के लिए पहुंचे है। अब तक पिस्टल की मैगजीन का कुछ पता नहीं चल सका है। भारी संख्या में पुलिस बल अब भी स्कूल में तैनात है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...