पटना। 80 की स्पीड में बाइक पर पिस्टल लहराने वाली लड़की गिरफ्तार हो गयी है। हालांकि पुलिस की गिरफ्त में आते ही तमंचा गर्ल की सारी हेकड़ी गुम हो गयी। 19 साल की मुस्कान ने पुलिस के सामने अपनी गलती को दोबारा ना दोहराने की गुहार लगाने लगी। पुलिस ने आरोपी लड़की को जेल भेज दिया है।जेल जाने से पहले लड़की ने कहा कि मेरा बर्थडे था। पार्टी के लिए उस दिन मैंने अपने दोस्तों को मरीन ड्राइव पर बुलाया था। पार्टी में शामिल कुछ दोस्त हथियार लेकर आए थे। जिसे लेकर मैंने हथियार के साथ वीडियो बनाया।

आपको बता दें कि पटना मरीन ड्राइव का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की फर्राटा भरती बाइक पर पीछे खड़े होकर दोनों हाथों में पिस्टल और कजरारे नैना ये काले छलकाए मदिरा के प्याले.. गाने पर स्टंट कर रही थी। यह वीडियो लड़की ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया था।

मुस्कान का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। वह दो साल से इस पर एक्टिव है। उस पर इसके डांस और स्टंट के और भी वीडियो हैं। लड़की के इंस्टाग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बाइक का नंबर निकाला, फिर लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

युवती को सिपारा इलाके से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने गुनाह को कबूल किया है। उसने बताया कि जो युवक बाइक चला था, उसका नाम विशाल है। वो ही पिस्टल ले कर आया था। लड़के की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पिस्टल असली है या नकली इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...