“होली के रंगों पर भारी पड़ेगी धूप: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 15 दिनों में अचानक बदलेगा फिजा का मिजाज
"Sunshine will overpower the colors of Holi: Weather department warns, weather conditions to change drastically in the next 15 days

Jharkhand Weather Update: राज्य में मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है, जबकि रात में कुछ जिलों में हल्की ठंड बनी हुई है। रांची, खूंटी और लोहरदगा में यही मिला-जुला असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होगी।
रविवार के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। पलामू, कोडरमा, लातेहार, गढ़वा और लोहरदगा में भी गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। जंगल क्षेत्र होने के कारण यहां तापमान आमतौर पर 2-3 डिग्री कम रहता है, लेकिन अब कड़क धूप से पसीना आने लगा है।
कोल्हान क्षेत्र के सरायकेला और चाईबासा में तापमान 18-19 डिग्री न्यूनतम के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में चाईबासा का अधिकतम तापमान 34.4°C रहा, जबकि लोहरदगा का न्यूनतम 10.4°C दर्ज हुआ।
आज रांची में अधिकतम 29°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में 33/21°C, धनबाद में 33/19°C और देवघर में 32/19°C रहने की संभावना है।









