Suji Idli Batter: सूजी की इडली बनाने का जादुई तरीका, एकदम सॉफ्ट और फूली हुई, 5 मिनट में तैयार, रेसिपी जरूर आजमाएं

Magical way to make semolina idli, absolutely soft and fluffy, ready in 5 minutes, must try the recipe

Suji Idli Batter: अगर आप साउथ इंडियन फूड के शौकीन हैं, तो सूजी इडली आपके ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन है। यह हल्की, सॉफ्ट और बेहद स्वादिष्ट होती है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े सभी पसंद करते हैं। लेकिन घर पर सूजी इडली बैटर सही तरीके से तैयार न किया जाए तो इडली सख्त या सूखी बन जाती है। आइए जानें इस समस्या का आसान समाधान और परफेक्ट सूजी इडली बैटर तैयार करने का तरीका।

सूजी इडली के लिए ज़रूरी सामग्री:

  • सूजी (रवा): 1 कप

  • दही (फेंटा हुआ): 1 कप

  • पानी: आवश्यकतानुसार

  • नमक: स्वादानुसार

  • इनो या बेकिंग सोडा: ½ छोटा चम्मच

  • तेल: ग्रीस करने के लिए

  • सरसों के दाने (वैकल्पिक): ½ छोटा चम्मच

सूजी इडली बैटर तैयार करने की विधि:
एक बाउल में सूजी लें और उसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए स्मूद घोल बनाएं। ध्यान रखें कि घोल न बहुत गाढ़ा हो, न बहुत पतला। नमक मिलाकर इसे 15–20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

इडली स्टीम करने की प्रक्रिया:
20 मिनट बाद अगर घोल गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालें। अब इसमें इनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। तुरंत इडली मोल्ड्स में घोल भरें और 10–12 मिनट तक स्टीम करें।

परफेक्ट इडली के टिप्स:

  • इनो डालने के बाद बैटर को तुरंत इस्तेमाल करें।

  • स्टीमर में पानी पहले से उबलता हुआ होना चाहिए।

  • स्टीमिंग के बाद इडली निकालने से पहले 2–3 मिनट ठंडा होने दें।

Related Articles

close