रांची। रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। गैंगरेप से दुखी एक छात्रा ने जान दे दी है। घटना राजधानी के बीआईटी इलाके की है। आरोप है कि छात्रा के दोस्तों ने ही उसके साथ हैवानियत की थी। छात्रा की डायरी में मिले सुसाइड नोट में इसका खुलासा हुआ है। 5 मई को छात्रा ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल पर जांच के समय पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

लेकिन बाद में परिजनों ने जब खोजबनी की, तो छात्रा का एक सुसाइड नोट मिला, जिसे परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक सुसाइ़ड नोट में छात्रा ने अपने दोस्तों पर आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि बिरसा एग्रीकल्चर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के दोस्तों ने 6 मार्च को उसे बहला-फुसलाकर रांची के कोकर इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

इस घटना के बाद से छात्रा काफी परेशान थी। यही नहीं घटना के बाद भी छात्रा को उसके दोस्त परेशान कर रहे थे। छींटाकशी से परेशान होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस अब आरोपी लड़कों से भी पूछताछ करेगी। वहीं छात्रा के फोन को भी जांच में लिया गया है, ताकि और कुछ जानकारी सामने आ सके।

जानकारी के मुताबिक छात्रा ने आरोपियों के नाम और उसके नंबर भी लिखे हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर रांची के सदर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले में स्कूल के कुछ अन्य लड़कों से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने कहा है कि जो साक्ष्य दिये गये हैं, उसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...