औरंगाबाद। भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के एक कार्यक्रम में पत्थरबाजी हुई है। इस पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, वहीं अक्षरा सिंह को किसी तरह से सुरक्षित ले जाया गया। मामला औरंगाबाद से दाउदनगर का है। जहां एक उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षरा सिंह काफी देरी से पहुंची। हालांकि देरी की वजह से फ्लाइट का डिले होना था, लेकिन फैंस ने इसे लेकर तीखी नाराजगी जतायी।

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट लेट होने के कारण अक्षरा सिंह के आने का समय बढ़ाकर 11 बजे से 4 बजे कर दिया गया। मौके पर काफी संख्या में फैंस जुट गये थे। लेकिन अक्षरा सिंह 4 बजे के बजाय भी 7 बजे पहुंची। जिसके बाद फैस आक्रोशित हो गये और रोड़ेबाजी शुरू कर दी। घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एक्ट्रेस के पहुचने के साथ ही मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गयी।

बेकाबू भीड़ को जब पुलिस ने कंट्रोल करना चाहा, तो फैंस ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आयोजकों ने किसी तरह से अक्षरा सिंह को अंदर पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक के मुताबिक आयोजकों ने भीड़ से बचने के लिए दरवाजा बंद कर लिया। इसके कारण वहां मौजूद कुछ युवक उग्र हो गए तथा जबरन दुकान में घुसना चाहा। उन्हें रोकने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया। जिससे आक्रोशित लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दिया। जिसमें एक पुलिस कर्मी का सर फट गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...