समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबोगरीब खबर आयी है। भाभी को यहां अपनी छोटी ननद से ही प्यार हो गया। शादीशुदा 2 बच्चों की मां की ननद से प्यार और शादी का मामला अब थाना पहुंच गया है। जानकारी है कि ननद-भाभी दोनों महीनों से साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। महिला का दावा है कि उसने शादी भी कर ली है। इधर महिला के पति का कहना है कि उसे कोई ऐतराज नहीं है। वो अपने दो बच्चों के साथ साथ ही रहने लगा।

मामले में मोड़ तब आ गया, जब पति की बड़ी बहन पहुंच गयी और वो अपने साथ छोटी बहन को लेकर चली गयी। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इधर पत्नी (छोटी ननद) को वापस लाने के लिए पुलिस से मांग की।मामला जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का है। जहां सुकला देवी की 2013 में गांव के प्रमोद से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। इसी दौरान सुकला का अपनी ननद सोनी देवी (18) से प्यार हो गया। सुकला देवी ने बताया कि 5 माह उसने ननंद सोनी से शादी भी रचा ली।

सुकला को अपनी ही ननद से शादी करने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी है। हालांकि दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका।शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची। उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई। सुकला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर सोनी के अपहरण का आरोप लगाया है और थाने में शिकायत की है। इस मामले में शिकायत के लिए सुकला का पति प्रमोद भी थाने पहुंचा।

थाने में जब सुकला से जब पूछा गया कि उसका पति है। फिर भी उसने अपनी ननद से शादी कर ली। इस पर उसने कहा कि पति हुआ तो क्या, प्यार तो मैं सोनी से करती हूं। बिना उसके जी नहीं सकती। इधर, पति प्रमोद का कहना है कि जब दोनों की मर्जी साथ रहने की है, तो वो क्या कर सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...