शारदा सिन्हा की हालत नाजुक: छठ पूजा से पहले आयी दुखद खबर, शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
Sharda Sinha's condition critical: Sad news before Chhath Puja, Sharda Sinha's condition critical, kept on ventilator support in ICU

Sharda Sinha: छठ महापर्व जिनके गीतों के बिना अधूरा कहा जाता है, वो लोक गायिका जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। शारदा सिन्हा की हालत बेहद नाजुक है। जानकारी के मुताबिक उन्हें वेटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। दिल्ली AIIMS में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा को ICU में शिफ्ट किया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार इंफेक्शन बढ़ने के बाद लोक गायिका शारदा सिन्हा को आईसीयू में रखा गया है. सूत्रों ने बताया है कि शारदा सिन्हा का इलाज जारी है. ऐसे में डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर निगरानी कर रहे हैं. वहीं, शारदा सिन्हा साल 2018 से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं.
तकरीबन दो हफ्ते से अस्पताल में वे भर्ती में हैं। आपको बता दें कि शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि ‘मेरी मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई है। उन्हें प्रार्थना और दुआ की बहुत जरूरत है।’
अंशुमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि ‘अब आप सभी लोग प्रार्थना जारी रखिए। एक बड़ी लड़ाई में मेरी मां जा चुकी है। इस लड़ाई से जीतना काफी मुश्किल है। यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सके। अभी मैं उनसे मिलकर आया हूं।
छठी मां कृपा करें। अभी हम लोग डॉक्टर से मिले हैं। डॉक्टर ने बताया कि अचानक उनकी स्थिति बिगड़ गई है। हम लोग उनको खतरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।’शारदा सिन्हा को 3 नवंबर को ही प्राइवेट वार्ड से ICU में शिफ्ट किया गया था।
उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है, जिसके कारण उन्हें CU में शिफ्ट किया गया था। दरअसल, पिछले 10 दिनों से शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
उन्हें काफी समय से खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी।
शारदा सिन्हा के लोकगीत छठ पूजा के दौरान खूब चर्चा में रहती हैं. बिहार में छठ के दौरान उनके लोकगीतों को खूब सुना जाता है. छठ पूजा अब नजदीक है और इससे पहले शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस हो गए हैं.
वहीं, कुछ दिन पहले शारदा सिन्हा के पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का निधन हो गया था. उनकी उम्र 80 साल की थी. घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी. चोट से ब्रेन हेमरेज कर गया था।