वैज्ञानिकों ने खोज ली गंजेपन का इलाज! अब पुरुषों के गंजे सिर पर फिर उगेंगे बाल, जानकर दिमाग़ हो जाएगा हैरान

पुरुषों के गंजेपन पर बड़ी सफलता: क्लासकोटेरोन ने दिखाई चौंकाने वाली ताकत

वैज्ञानिकों ने खोज ली गंजेपन का इलाज! अब पुरुषों के गंजे सिर पर फिर उगेंगे बाल, जानकर दिमाग़ हो जाएगा हैरान

पुरुषों में गंजेपन अब सिर्फ चिंता का विषय नहीं रह जाएगा। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और जेनेटिक्स के कारण आजकल मेल पैटर्न बाल्डनेस यानी एंड्रोजेनिक एलोपेसिया तेजी से बढ़ रहा है। क्लिवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह आमतौर पर 20s या 30s की उम्र में शुरू होती है और बाल झड़ने के बाद वापस नहीं उगते।

हालांकि, अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसा इलाज खोज लिया है, जिससे गंजे सिर पर फिर बाल उग सकते हैं। आयरलैंड की कॉस्मो फार्मास्यूटिकल्स ने क्लासकोटेरोन नामक दवा के दो फेज-III ट्रायल के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें पहली ट्रायल में 539% और दूसरी में 168% सुधार दिखा।

क्लासकोटेरोन बाल्डनेस के लिए पूरी तरह नई दवा साबित हो सकती है, क्योंकि पहले बाजार में आई दवाइयों ने पर्याप्त असर नहीं दिखाया था। कंपनी का कहना है कि यह दवा सुरक्षित और सहन करने योग्य है। अगर अगले साल FDA से मंजूरी मिल जाती है, तो यह पिछले 30 सालों में मेल पैटर्न बाल्डनेस के लिए पहली प्रभावी दवा होगी।

पुरुषों के लिए यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है। गंजापन अब केवल यादों में रहेगा, और कई सालों से परेशान लोगों को उम्मीद की नई किरण दिखाई दे सकती है।

Related Articles

close