बीबी से बचाओ : पत्नी ने प्रेमी के चक्कर में पति को कॉफी में जहर देकर पिलाया, कमरा बंद कर हो गयी फरार, भांजे से चल रहा था प्रेम संबंध…

Save from wife: Wife poisoned husband's coffee due to her affair with lover, locked the room and fled, was having love affair with nephew...

Crime News : पतियों के लिए ये वक्त वाकई में अच्छा नहीं चल रहा है। आये दिन पत्नी के हाथों पति मारे जा रहे हैं। मेरठ, औरैया के बाद अब मुजफ्फरनगर में भी मामला सामने आया है। जहां बेवफा बीबी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। पत्नी का किसी और लड़के के साथ अवैध संबंध था।

 

अवैध संबंध के चक्कर में एक पत्नी ने जहरीला कॉफी पति को पिलाया और जान से मारने की कोशिश की। कॉफी पीने के बाद जब अनुज शर्मा की हालत बिगड़ी तो उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जब पुलिस ने आरोपी पत्नी की तलाश शुरु को तो पता तला पति को जहर देकर पत्नी फरार है।

 

आरोपी पिंकी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना 25 मार्च की रात की है, जब अनुज कुमार को उसकी पत्नी ने जहरीली कॉफी दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई।

 

ग्रामीणों के अनुसार, पिंकी की शादी अनुज से जबरदस्ती करवाई गई थी, जबकि उसका किसी और से प्रेम संबंध था। पुलिस जांच में सामने आया है कि शादी के दो साल बाद भी पिंकी अपने प्रेमी के साथ रिश्ते में थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी महिला की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 

पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी पिंकी मोबाइल पर उसी लड़के से बात करती थी, जो मेरे भाई को पसंद नहीं था। इस बीच अनुज ने कई बार पिंकी को समझने की कोशिश की। अनुज के ड्यूटी पर मेरठ हॉस्पिटल जाने के बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उस लड़के से फोन पर बात करती रहती थी।

 

एक दिन अनुज ने पिंकी के हाथों से मोबाइल छीन लिया। अनुज ने उस लड़के से की गई बात और मैसेज के साथ-साथ उस लड़के का फोटो भी देख लिया। जिस लड़के से पिंकी का प्रेम प्रसंग था, वह कोई और नहीं बल्कि पिंकी के ताऊ की लड़की का लड़का था, जो रिश्ते में पिंकी का भांजा लगता था।

 

पिंकी के लगातार मोबाइल पर बिजी रहने के कारण दोनों पति-पत्नी के बीच मारपीट और झगड़ा होना शुरू हो गया था। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था। पिंकी ने अपने पति के खिलाफ गाजियाबाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद गाजियाबाद के महिला थाने में दोनों का सुलह कराया गया।

Related Articles