बांका। रिश्तों में आजकल कलियुग का प्रभाव सबसे ज्यादा दिख रहा है। कहीं बहु अपनी सास से शारीरिक संबंध बनाने पर आतुर है, तो कहीं दामाद अपनी सास से ही शादी कर रहा है। दिल्ली के बाद नया मामला बिहार के बांका से सामने आया है, जहां दामाद ने अपनी सास को ही बीबी बना लिया। सास अपने दामाद से प्यार में इस कदर पगलायी, कि फिर शादी करके ही मानी।

सास और दामाद के अवैध संबंध की जानकारी ससुर को हुई, तो दोनों की शादी करवाने का फैसला किया। मामला सदर थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत का है। जानकारी के मुताबिक सास और दामाद में करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। एक साल पहले ही उसकी बेटी की मौत हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के प्यार में थे। हीर मोती गांव निवासी दिलेश्वर दर्वे (ससुर) ने अपनी पत्नी गीता देवी (55) की शादी अपने दामाद सिकंदर यादव (40) से करवाई।

इसके बाद दोनों ने कोर्ट में शादी को लेकर शपथ पत्र भी दिया है।ससुर दिलेश्वर दर्वे के मुताबिक दामाद सिकंदर यादव मेरी पत्नी गीता से मिलने ससुराल आया। इस दौरान दोनों के अफेयर को लेकर उसे कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद दोनों की शादी करवा दी। बता दें कि गीता देवी की बेटी की शादी सिकंदर यादव से 20 साल पहले हुई थी।

उनके दो बच्चे भी हैं।सास-दामाद के अफेयर का लोगों को भी पचा चला तो भीड़ जुट गई। इसके बाद जब लोगों ने दामाद से पूछा तो उसने अपनी सास से अफेयर होने की बात बताई। इस पर लोगों ने कहा कि दोनों की शादी करा देनी चाहिए तो शनिवार को पहले गांव में शादी कराई गई।फिर बांका कोर्ट में जाकर दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। दामाद कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव का निवासी है। वहीं पहला पत्नी से उसको एक लड़का और एक लड़की भी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...