रांची । राजधानी रांची से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। तुपुदाना रिंग रोड में ट्रक और बस में भी भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 24 लोग घायल है। वहीं ग्रामीण 4 लोगों के मरने की खबर कह रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस मामले में बचाव कार्य की जा रही है।

दरअसल , बस रांची से खूंटी जा रही थी। इसी दौरान बस की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से बस पुरी तरह पलट गई। हादसे में घायल लोगों को बस से निकालकर फॉर्न अस्पताल पहुंचाया गया।

तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मामूली रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रिम्स भेजा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घायल यात्रियों में प्रीति उरांव, सीमा उरांव और जोहान टोपोन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिम्स के ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का इलाज हो रहा है। इस दुर्घटना में बस यात्री इतने गंभीर रूप से घायल हुए हैं कि उन्हें पीसीआर वैन से ही रिम्स अस्पताल भेज दिया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...