रांची: झारखंड में 1000 करोड़ के अवैध खनन के जरिए कमाई गई अवैध कमाई के जरिए की गई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पंकज मिश्रा और साहिबगंज एसपी की मुसीबत बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान साहिबगंज के डीएसपी राजेंद्र दुबे लगातार उससे संपर्क में थे। ईडी के समक्ष राजेंद्र दुबे ने कबूला कि वह रिम्स के पेइंग वार्ड में जाकर गैरकानूनी तरीके से पंकज मिश्रा से मिले थे। वहीं लगातार उनसे फोन पर बात की थी। राजेन्द्र दुबे ने बताया कि पंकज मिश्रा और अपने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही ed के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की थी। शुक्रवार को ईडी राजेंद्र से 8 घंटे तक पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी ऑफिस पहुंचने के बाद अधिकारियों ने राजेंद्र दुबे से रिम्स का सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछना शुरू किया। पूछताछ के पहले चरण में राजेंद्र दुबे ने पंकज मिश्रा से किसी भी तरह के संबंध होने की बात से इनकार किया था। राजेंद्र दुबे ने बताया कि वह गिरफ्तारी के बाद कभी पंकज मिश्रा से नहीं मिले, ना ही फोन पर बात किए। अधिकारियों ने उनके समक्ष कॉल डिटेलरख कर सीसीटीवी फुटेज भी दिखाएं। जिसके बाद से बातचीत की बात कबूल की डीएसपी ने कबूल किया कि रिम्स में दस अक्टूबर को उन्होंने पंकज मिश्रा से मुलाकात की थी।

पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने डीएसपी राजेंद्र दुबे से पूछा कि उन्होंने न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान पंकज मिश्रा सहित गए कानूनी तरीके से मुलाकात की कई दफे फोन पर बात की क्या उन्हें जेल भी जाना चाहिए डीएसपी से अधिकारियों ने पूछा कि पुलिस अधिकारी रहते हुए इस तरह कानून तोड़ने को लेकर क्या धाराएं लगती है जवाब मैं राजेंद्र दुबे ने कहा कि उसे गलती हो गई पूछताछ में राजेंद्र दुबे ने अधिकारियों को कहा कि उसके रिश्तेदार रिम्स में भर्ती थे व रिश्तेदार को देखने आए थे तब पंकज मिश्रा से मिली थी के अधिकारियों ने उस रिश्तेदार के बारे में जानकारी मांगी तो राजेंद्र दुबे चुप हो गए।

ईडी को यह जानकारी मिली है कि पंकज मिश्रा के रसूख का इस्तेमाल का राजेंद्र दुबे ने भी काफी संपत्ति अर्जित की है। ईडी ने डीएसपी से उनके और उनके रिश्तेदार के जमीन बैंक सहित कई तरह के कागजातों की डिमांड की है ताकि उसकी जांच की जा सके।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...