Ration Card Alert: 31 मार्च से पहले हर हाल में पूरी करें ‘ई-केवाईसी’, वरना रद्दी हो जाएगा आपका राशन कार्ड

Ration Card Alert: Complete your e-KYC before March 31, or your ration card will be invalidated.

Bihar Ration Card eKYC: Bihar में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने साफ किया है कि 31 मार्च तक जिन परिवारों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है।

सरकार के अनुसार जन वितरण प्रणाली के तहत हर महीने गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाता है। लेकिन जांच में सामने आया है कि कई ऐसे लोग भी योजना का लाभ ले रहे हैं जो इसके पात्र नहीं हैं। इसी वजह से पूरे देश में ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि योजना में पारदर्शिता लाई जा सके।

बिहार में करीब 8 करोड़ 20 लाख लाभुक इस योजना से जुड़े हुए हैं, लेकिन अब तक लगभग 18 प्रतिशत लोगों का ई-केवाईसी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में करीब 1.5 करोड़ परिवारों को अंतिम मौका देते हुए 31 मार्च तक की समयसीमा तय की गई है।

सरकार पहले भी ई-केवाईसी के लिए कई बार डेडलाइन बढ़ा चुकी है। पहले 15 फरवरी तक का समय दिया गया था, फिर इसे बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया और अब अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है।

जानकारी के अनुसार Siwan, Sitamarhi, Aurangabad, Vaishali, Samastipur और Darbhanga समेत कई जिलों में अब भी बड़ी संख्या में लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो लोग राज्य से बाहर रहते हैं, वे भी देश के किसी भी हिस्से में अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान पर जाकर राशन कार्ड का ई-केवाईसी करा सकते हैं। इससे उन्हें योजना का लाभ मिलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close