रांची। रांची के रिम्स में महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। पिछले महीने ही रांची के इसी रिम्स अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बच्चे को जन्म दिया था। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम तक है। सभी नवजात को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।सभी बच्चों को गहन निगरानी में रखा गया है। प्री-मेच्योर बर्थ होने के कारण ही बच्चों का वजन थोड़ा कम है और उनकी देखभाल की जरूरत है। उन्हें कुछ समय के लिए NICU में रखकर ही निगरानी और देखभाल की जाएगी. उसके बाद महिला को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

रिम्स की तरफ से ही ट्विटर हैंडल पर महिला के एक साथ 5 बच्चे को जन्म देने की खबर शेयर की है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। नवजात इस समय डॉक्टर की निगरानी में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे प्री-मैच्योर हैं। इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है। ऐसे में अभी उनकी स्थिति को लगातार मॉनिटर करने की जरूरत है। बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है।

डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया. बच्चों का वजन काफी कम है। पांच बच्चों को जन्म देने वाली महिला इटखोरी, चतरा की बताई जा रही है। फिलहाल, जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है। डाक्टरों के मुताबिक सभी बच्चे की स्थिति अभी ठीक है। हालांकि उनका अभी कुछ हफ्तों तक देखभाल लिया जायेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...