रांची। केंद्र सरकार की हिमानी पांडे IAS joint secretary department for promotion of industry trad ministry of commerce and industry cum Central prabhari officer Aspirational जिला कार्यक्रम के भ्रमण के दौरान रांची पहुंची।रांची के डीडीसी श्री दिनेश कुमार यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण के तहत मांडर प्रखंड के मुख्यालय में अवस्थित रेफरल अस्पताल पहुंची।

मांडर अस्पताल निरीक्षण कार्यक्रम के आगमन पर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार पहले से मौजूद थे। सिविल सर्जन के साथ मांडर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ किशोर कुल्लु के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर आगंतुकों का स्वागत किया गया। उसके बाद पूरी टीम द्वारा MTC का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रसव गृह, प्रयोगशाला कक्ष, ओपीडी की कार्य प्रणाली के साथ साथ पूरे अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया एवम भारत सरकार के कार्यक्रम आयुष्मान भारत से मिलने वाली सुविधा की भी जानकारी ली।

सिविल सर्जन डा प्रभात कुमार ने अस्पताल की उपलब्धि और उपलब्ध संसाधन पर बारीकी से प्रकाश डाला एवम अस्पताल की टीम पर भरोसा जताया। साथ ही सिविल सर्जन द्वारा टीम को आश्वस्त किया गया की जल्द ही अस्पताल में काफी बदलाव भी देखने की मिलेगा।

भारत सरकार के सचिव हिमानी पांडे द्वारा एमटीसी के कार्य पर संतोष प्रकट किया एवम और भी बेहतर करने की दिशा में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संध्या, डॉ स्वाति, BPM उपेन्द्र सिंह, BAM सरस्वती , LAB Tech चंदन ठाकुर, संगणक शंभू शरण, FPW मुरारी प्रसाद सिंह के साथ साथ दीपक कुमार, हीरामणि प्रसाद, झालो, सबिता ,दीपिका, हीना, सलमा , प्रीति, अनिमा, उमा, सुप्रिया, रूपेश, धनेश्वर आदि उपस्थित थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...