रामगढ़। रामगढ़ उपचुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रचार की कमान संभाल ली है। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोला हाई स्कूल के मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। हेमंत सोरेन ने ममता देवी के छोटे बच्चे को गोद में उठाकर दुलार किया और महागठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में वोट मांगा। मुख्यमंत्री ने दूधमुंहे बच्चे के साथ अपनी 6 साल की बेटी को लेकर घंटों जनता से विनती करते दिखे। उन्होंने इशारों इशारों में बच्चे को न्याय दिलाने की बात जनता से की। चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने करीब 1 घंटे तक सभा को संबोधित किया।

इस दौरान दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर 6 वर्षीय बेटी के साथ प्रत्याशी बजरंग महतो भीड़ की ओर निहारते रहे। छोटा बच्चा भी सबकुछ से अनजान इधर-उधर निहार रहा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि न्याय की देवी और आंदोलन की देवी ममता देवी को षड्यंत्र के तहत जेल भेजा गया है। ममता देवी अपने लिए यह आंदोलन नहीं कर रही थी बल्कि हक और अधिकार के लिए लोगों के लिए आंदोलन कर रही थी। तत्कालीन गठबंधन की सरकार ने एक नहीं चार-चार केस तत्कालीन जिला परिषद रही ममता देवी पर किया था और फिर एक षड्यंत्र के तहत गवाहों को प्रभावित कर सजा दिलाने का काम किया है।

षड्यंत्रकारियों को जवाब देने का का अवसर है, इससे पूर्व जब 4 माह की छोटी बच्ची थी, तब ममता देवी को जेल जाना पड़ा था और फिर 4 माह का दूधमुंहा बच्चा जब गोद में है तब ममता देवी को जेल जाना पड़ा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा में मतदाताओं को 2019 के तर्ज पर एक बार फिर पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया. जिस पर प्रत्याशी बजरंग महतो ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन भी किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सोची समझी साजिश और झूठी कहानी बनाकर पूर्व विधायक ममता देवी को फंसाया गया है. उसका जवाब रामगढ़ विधानसभा की जनता अपने वोटों से देगी

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...