रांची। झारखंड में फिर से बारिश होगी। मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। अगले सप्ताह कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होगी। हालांकि तापमान में ज्यादा अंतर तो नहीं आयेगा, लेकिन फसलों को कुछ नुकसान जरूर पहुंच सकता है। सब्जी की पैदावार खराब हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के गढ़वा, पलामू तथा लातेहार जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। 4 मार्च को राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाएं चल सकती है। वज्रपात भी हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल पूरे राज्य में मौसम बदला रहेगा। 6 को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 5 मार्च को भी पूरे राज्य में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में आज गर्जन और तेज हवाएं चल सकती है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में बारिश और वज्रपात हो सकती है। वहीं, राज्य के पश्चिमी हिस्से की बात करें तो चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा में भी तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...