रांची। झारखंड में कंपकंपी अभी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की है। कल भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। राज्य के मध्य और पूर्वी भागों में आज बारिश की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में बल्कि बारिश हो सकती है। तापमान में अचानक बढ़त के बाद उसमें थोड़ी गिरावट आ सकती है।

राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर देर रात से बारिश हो रही है। चाईबासा में बारिश हुई है, वहीं घाटशिला और जामताड़ा में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। धनबाद और बोकारो में भी बूंदा बांदी हुई है। राजधानी रांची में बादल छाए हैं। ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। मौसम विभाग ने इस लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी रांची में घने कोहरे ने सुबह- सुबह पूरे शहर को ढंक लिया। कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया।

इधर ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।राज्य सरकार के जारी आदेश के मुताबिक, 19 से 25 जनवरी तक समय में बदलाव किया गया है। केजी से पांचवीं तक के क्लास सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चलेगा। वहीं, क्लास छह से 12वीं तक के स्कूल सुबह नौ बजे से तीन बजे तक चलेगा। ठंड को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि कुछ दिनों में इसमें और बढ़त आ सकती है। बिहार से सटे हुए झारखंड के इलाकों में घटना कोहरा होने की संभावना है। राज्य के मध्य और दक्षिण पूर्व भाग में ही घने कोहरे की संभावना जताई जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...