रांची। झारखंड में मौसम बदल गया है। तेज हवा और बारिश की वजह से प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है। झारखंड में करीब 4 से 5 दिनों तक रहने वाली है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। झारखंड में आने वाले चार-पांच दिनों में अच्छी खासी बारिश, बादल व वज्रपात देखने को मिलेंगे. साथी थंडरस्ट्रोम के साथ ओले गिरने की भी संभावनाएं हैं। गुरुवार की शाम अचानक आयी आंधी ने तबाही भी मचायी। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गये, तो कई जगह पर पेड़ और दीवारें भी गिरी। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया था। अचानक बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में ही अंधेरा छा गया। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

झारखंड की राजधानी रांची समेत कुछ जिलों में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। रांची में कई जगहों पर तेज हवा की वजह से पेड़ गिर गए।रांची के साथ-साथ गुमला, सिमडेगा सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। रांची के रेडिशन ब्लू होटल के पास तेज आंधी के कारण पेड़ की डाली और बिजली का पोल गिर गया। इससे कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कुछ जिले जैसे लोहरदगा, गुमला, रांची में 17 और 18 मार्च को अच्छी खासी बारिश के साथ थंडरस्टॉर्म देखने को मिलेगी. वहीं पलामू प्रमंडल के गढ़वा व लातेहार में 17 से19 मार्च तक ओले गिरने की संभावना है. वहीं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा व गिरिडीह में 17 व 18 मार्च को अच्छी खासी बारिश के साथ वज्रपात देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को अति सावधान रहने की जरूरत है. कोल्हान प्रमंडल के जिले जैसे पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में 16 से लेकर 20 मार्च तक बारिश की संभावना है. संथाल परगना मंडल के जामताड़ा देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज में हल्की बारिश के साथ वज्रपात व ओला गिरने की संभावना जताई गई है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...