रांची/नयी दिल्ली। झारखंड में आज भी बारिश के हालात हैं। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों मे आज गरज-चमक के साथ बारिश होगी। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर बारिश हुई है। आज भी अधिकांश जगहो पर बारिश होगी। बारिश और ठंडी हवाओं से  मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से के इलाकों में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज गर्जन के साथ आंधी-पानी के असर है। राज्य के उत्तरी हिस्से में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। राज्य में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में 10 से 12 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है।

वहीं उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. गुजरात, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। 

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...